पहलवान की ढोलक बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर MCQ
पहलवान की ढोलक PPT click here
पठित गदयांश आधारित
प्रश्नोत्तर
x
1
–
जाड़े का दिन। अमावस्या की रात-ठंडी और काली।
मलेरिया और हैज़े से पीड़ित गाँव भयार्त्त शिशु की तरह थर-थर काँप रहा था। पुरानी और
उजड़ी बाँस-फूस की झोंपड़ियों में अंधकार और सन्नाटे का
सम्मिलित साम्राज्य! अँधेरा और निस्तब्धता! अँधेरी रात चुपचाप आँसू बहा रही थी।
निस्तब्धता करुण सिसकियों और आहों को बलपूर्वक अपने हृदय में ही दबाने की चेष्टा
कर रही थी। आकाश में तारे चमक रहे थे। पृथ्वी पर कहीं प्रकाश का नाम नहीं। आकाश से
टूटकर यदि कोई भावुक तारा पृथ्वी पर जाना भी चाहता तो उसकी ज्योति और शक्ति रास्ते
में ही शेष हो जाती थी। अन्य तारे उसकी भावुकता अथवा असफलता पर खिलखिलाकर हँस पड़ते
थे। सियारों का क्रंदन और पेचक की डरावनी आवाज़ कभी-कभी निस्तब्धता को अवश्य भंग कर
देती थी। गाँव की झोंपड़ियों से कराहने और कै करने की आवाज़, ‘हरे
राम! हे भगवान!’ की टेर अवश्य सुनाई पड़ती थी। बच्चे भी कभी-कभी निर्बल कंठों से
‘माँ-माँ’ पुकारकर रो पड़ते थे। पर इससे रात्रि की निस्तब्धता में विशेष बाधा नहीं
पड़ती थी। कुत्तों में परिस्थिति को ताड़ने की एक विशेष बुद्धि होती है। वे दिन-भर
राख के घूरों पर गठरी की तरह सिकुड़कर,
मन मारकर पड़े रहते थे।
संध्या या गंभीर रात्रि को सब मिलकर रोते थे। रात्रि अपनी भीषणताओं के साथ चलती
रहती और उसकी सारी भीषणता को, ताल ठोककर, ललकारती
रहती थी- सिफ पहलवान की ढोलक! संध्या से लेकर प्रातःकाल तक एक ही गति से बजती
रहती-‘चट्-धा, गिड़-धा,…चट्-धा,
गिड़-धा!’ यानी ‘आ जा भिड़
जा, आ जा,
भिड़ जा!’… बीच-बीच
में-‘चटाक-चट्-धा, चटाक-चट्-धा!’ यानी ‘उठाकर पटक दे! उठाकर
पटक दे!!’यही आवाज़ मृत-गाँव में संजीवनी शक्ति भरती रहती थी। लुट्टन सिंह पहलवान!
प्रश्न 1 – गाँव भयार्त्त शिशु की तरह थर-थर क्यों काँप रहा था?
(क) अत्यधिक ठण्ड के कारण
(ख) मलेरिया और हैज़े के कारण
(ग) अँधेरी रात के डर के कारण
(घ) पहलवान के डर के कारण
उत्तर – (ख) मलेरिया और हैज़े के कारण
प्रश्न 2 – अँधेरी रात चुपचाप क्यों आँसू बहा रही थी?
(क) गाँव में हैजा व मलेरिया का प्रकोप था
इसलिए
(ख) गाँव में हैजा व मलेरिया का प्रकोप था
इसलिए
(ग) घर-घर में मौतें हो रही थीं व् चारों ओर
मौत का सन्नाटा था इसलिए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 3 – प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने तारों का उदाहरण किसके लिए
दिया है?
(क) गाँव के बाहर से मदद की चाह रखने वालों
के लिए
(ख) टूटते कमज़ोर तारो के लिए
(ग) पहलवान के रिश्तेदारों के लिए
(घ) राजा और राजकुमार के लिए
उत्तर – (क) गाँव के बाहर से मदद की चाह रखने वालों के लिए
प्रश्न 4 – कौन रात्रि अपनी भीषणताओं को, ताल ठोककर,
ललकारती रहती थी?
(क) पहलवान की मुस्कुराहट
(ख) पहलवान की आवाज
(ग) सिर्फ पहलवान की ढोलक
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) सिर्फ पहलवान की ढोलक
प्रश्न 5 – पहलवान का क्या नाम था?
(क) लुट्टन
(ख) लट्टन
(ग) लुटून
(घ) लृटान
उत्तर – (क) लुट्टन
2 –
लुटुन
के माता पिता उसे नौ वर्ष की उम्र में ही अनाथ बनाकर चल बसे थे। सौभाग्यवश शादी हो
चुकी थीं, वरना वह भी माँ बाप का अनुसरण करता। विधवा
सास ने पाल-पोसकर बड़ा किया। बचपन में वह गाय चराना,
धारोष्ण दूध पीता और कसरत
किया करता था। गाँव के लोग उसकी सास को तरह-तरह की तकलीफ़ दिया करते थे, लुट्न
के सिर पर कसरत की धुन लोगों से बदला लेने के लिए ही सवार हुई। नियमित कसरत ने
किशोरावस्था में ही उसके सीने और बाँहों को सुडौल तथा मांसल बना दिया था। जवानी
में कदम रखते ही वह गाँव में सबसे अच्छा पहलवान समझा जाने लगा। लोग उससे डरने लगे
और वह दोनों हाथों को दोनों ओर 45 डिग्री की दूरी पर फैलाकर, पहलवानों
की भाँति चलने लगा। वह कुश्ती भी लड़ता था। एक बार वह ‘दंगल’ देखने श्यामनगर मेला
गया। पहलवानों की कुश्ती और दाँव-पेंच देखकर उससे नहीं रहा गया। जवानी की मस्ती और
ढोल की ललकारती हुई आवाज ने उसकी नसों में बिजली उत्पन्न कर दी। उसने बिना कुछ
सोचे-समझे दंगल में ‘शेर के बच्चे’ को चुनौती दे दी। ‘शेर के बच्चे’ का असल नाम था
चाँद सिंह। वह अपने गुरु पहलवान बादल सिंह के साथ पंजाब से पहले-पहल श्यामनगर मेले
में आया था। सुंदर जवान, अंग प्रत्यंग से सुंदरता टपक पड़ती थी।
तीन दिन में ही पंजाबी और पठान पहलवानों के गिरोह के अपनी जोड़ी और उम्र के सभी
पहलवानों को पछाड़कर उसने शेर के बच्चे की टायटिल प्राप्त कर ली थी। इसलिए वह दंगल
के मैदान में लंगोट लगाकर एक अजीब किलकारी भरकर छोटी दुलकी लगाया करता था। देशी
नौजवान पहलवान उससे लड़ने की कल्पना से भी घबराते थे। अपनी टायटिल को सत्य
प्रमाणित करने के लिए ही चाँद सिंह बीच-बीच में दहाड़ता फिरता था।
प्रश्न 1 – जब लुट्टन के माता-पिता का देहांत हुआ तब वह कितने वर्ष
का था?
(क) 5
(ख) 7
(ग) 9
(घ) 6
उत्तर – (ग) 9
प्रश्न 2 – माता-पिता की मृत्यु के बाद लुट्टन का पालन-पोषण किसने
किया?
(क) चाचा ने
(ख) मामा ने
(ग) ताया ने
(घ) सास ने
उत्तर – (घ) सास ने
प्रश्न 3 – लुट्न के सिर पर कसरत की धुन क्यों सवार हुई?
(क) अपना शौक पूरा करने के लिए
(ख) लोगों से बदला लेने के लिए
(ग) पहलवान बनने के लिए
(घ) अपनी धौंस जमाने के लिए
उत्तर – (ख) लोगों से बदला लेने के लिए
प्रश्न 4 – ‘शेर के बच्चे’ का वास्तविक नाम क्या था?
(क) शेर सिंह
(ख) लुट्टन सिंह
(ग) बादल सिंह
(घ) चाँद सिंह
उत्तर – (घ) चाँद सिंह
प्रश्न 5 – देशी नौजवान पहलवान चाँद सिंह से लड़ने की कल्पना से भी
घबराते थे, क्यों?
(क) वह देखने में ही खूंखार लगता था
(ख) तीन दिन में ही सभी पहलवानों को पछाड़
दिया था
(ग) वह राजा जी का चाहता बन गया था
(घ) वह राज पहलवान घोषित हो गया था
उत्तर – (ख) तीन दिन में ही सभी पहलवानों को पछाड़ दिया था
पहलवान की ढोलक पाठ
पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)
प्रश्न 1 – पहलवान की ढोलक कहानी में मुख्य रूप से किसका वर्णन किया
गया है?
(क) लुट्ट्न पहलवान के ढोलक का
(ख) लुट्ट्न पहलवान के परिवार का
(ग) लुट्ट्न पहलवान के जीवन का
(घ) लुट्ट्न पहलवान के संधर्ष और हिम्मत का
उत्तर – (घ) लुट्ट्न पहलवान के संधर्ष और हिम्मत का
प्रश्न 2 – लुट्ट्न के माता-पिता के देहांत के समय उसकी क्या उम्र
थी?
(क)
8 वर्ष की
(ख)
9 वर्ष की
(ग)
7 वर्ष की
(घ) 6 वर्ष
की
उत्तर – (ख)
9 वर्ष की
प्रश्न 3 – माता-पिता की मृत्यु के बाद लुट्ट्न का पालन पोषण किसने
किया?
(क) लुट्ट्न की पत्नी ने
(ख) लुट्ट्न की मौसी ने
(ग) लुट्ट्न की चाची ने
(घ) लुट्ट्न की सास ने
उत्तर – (घ) लुट्ट्न की सास ने
प्रश्न 4 – लुट्ट्न सिंह ने कसरत करना क्यों शुरू किया था? सास को ताना (उल्टा सीधा बोलने वाले) देने वाले गाँव
वालों से बदला लेने के लिए
(क) सास से बदला लेने के लिए
(ख) गाँव वालों से बदला लेने के लिए
(ग) सास पर होने वाले अत्याचारों का बदला
लेने के लिए
(घ) अपने शौक के लिए
उत्तर – (ग) सास पर होने वाले अत्याचारों का बदला लेने के लिए
प्रश्न 5 – लुट्ट्न किसको अपना गुरु मानता था?
(क) ढोलक को
(ख) राजा को
(ग) काला खाँ को
(घ) श्याननन्द को
उत्तर – (क) ढोलक को
प्रश्न 6 – लुट्ट्न सिंह अपनी प्रसिद्धि कहाँ तक बताता था?
(क) ऑफ-इंडिया
(ख) हॉफ-इंडिया
(ग) मॉडर्न-इंडिया
(घ) होल-इंडिया
उत्तर – (घ) होल-इंडिया
प्रश्न 7 – राजा का क्या नाम था?
(क) रामानन्द
(ख) श्यामनन्द
(ग) श्यामचौहान
(घ) मोहननन्द
उत्तर – (ख) श्यामनन्द
प्रश्न 8 – लुट्ट्न सिंह दंगल देखने कहां गया था?
(क) गाँव
(ख) दूसरे नगर
(ग) श्याम नगर
(घ) शन्ति नगर
उत्तर – (ग) श्याम नगर
प्रश्न 9 – लुट्ट्न पहलवान ने चाँद सिंह को कहां के दंगल में हराया
था?
(क) श्याम नगर
(ख) राम नगर
(ग) अमर नगर
(घ) शांति नगर
उत्तर – (क) श्याम नगर
प्रश्न 10 – विजयी होने पर लुट्ट्न सिंह ने किसे गोद में उठाया?
(क) अपने बेटे को
(ख) पुरस्कार को
(ग) राजकुमार को
(घ) राजा को
उत्तर – (घ) राजा को
प्रश्न 11 – “शेर का बच्चा” किसे कहा जाता था?
(क) लुट्टन सिंह
(ख) काला खाँ
(ग) चाँद सिंह
(घ) श्याम सिंह
उत्तर – (ग) चाँद सिंह
प्रश्न 12 – लुट्ट्न सिंह को क्या कह कर पुकारा जाने लगा था?
(क) राजा का पहलवान
(ख) राजा का बाघ
(ग) राजा का सिपाही
(घ) राजा का दाहिना हाथ
उत्तर – (ख) राजा का बाघ
प्रश्न 13 – लुट्ट्न सिंह ने किसकी प्रेरणा से कुश्ती में विजय
प्राप्त की?
(क) राजा की
(ख) थाप की
(ग) ढोलक की
(घ) पहलवान की
उत्तर – (ग) ढोलक की
प्रश्न 14 – मेले के दुकानदारों ने अपनी दुकानें क्यों बंद कर दी थी?
(क) चाँद सिंह की कुश्ती देखने के लिए
(ख) लुट्टन सिंह की कुश्ती देखने के लिए
(ग) काला खाँ की कुश्ती देखने के लिए
(घ) श्यामनन्द की कुश्ती देखने के लिए
उत्तर – (क) चाँद सिंह की कुश्ती देखने के लिए
प्रश्न 15 – आ- ली कहकर कौन पहलवानअपने प्रतिद्वंदी पर टूट पड़ता था?
(क) श्यामनन्द
(ख) चाँद सिंह
(ग) काला खाँ
(घ) लुट्टन सिंह
उत्तर – (ग) काला खाँ
प्रश्न 16 – लुट्ट्न सिंह कितने साल “राज पहलवान” रहा था?
(क) 15
साल
(ख) 13
साल
(ग) 12
साल
(घ) 16
साल
उत्तर – (क) 15
साल
प्रश्न 17 – लुट्ट्न सिंह कितने रसगुल्ले खा लिया करता था?
(क) एक सेर
(ख) तीन सेर
(ग) दो सेर
(घ) आधा सेर
उत्तर – (ग) दो सेर
प्रश्न 18 – लुट्ट्न पहलवान अपने दोनों हाथों को दोनों ओर कितनी
डिग्री की दूरी पर फैला कर चलने लगा था?
(क) 55
डिग्री
(ख) 45
डिग्री
(ग) 35
डिग्री
(घ) 65
डिग्री
उत्तर – (ख) 45
डिग्री
प्रश्न 19 – नए राजकुमार द्वारा लुट्ट्न सिंह को राजदरबार से निकाल
देने का क्या कारण था?
(क) उन्हें पहलवानी का शौक नहीं था
(ख) पहलवान का खर्चा अधिक था
(ग) केवल (क)
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर – (घ) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न 20 – लुट्ट्न के कितने पुत्र थे?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) एक
(घ) चार
उत्तर – (क) दो
प्रश्न 21 – गांव वालों की मदद के बदले में लुट्ट्न सिंह ने क्या काम
किया?
(क) गांव के नौजवानों को कसरत सिखाने का काम
(ख) गांव के नौजवानों को ढोलक बजाना सिखाने
का काम
(ग) गांव के नौजवानों को कुश्ती सिखाने का
काम
(घ) गांव के नौजवानों को मजदूरी सिखाने का
काम
उत्तर – (ग) गांव के नौजवानों को कुश्ती सिखाने का काम
प्रश्न 22 – गाँव के सूना होने का क्या कारण था?
(क) सन्नाटा
(ख) महामारी
(ग) पहलवान
(घ) राजा
उत्तर – (ख) महामारी
प्रश्न 23 – रात्रि की विभीषिका को चुनौती देने वाला कौन था?
(क) पहलवान की आवाज
(ख) पहलवान की कुश्ती
(ग) पहलवान की चुनौती
(घ) पहलवान की ढोलक
उत्तर – (घ) पहलवान की ढोलक
प्रश्न 24 – बेटों की मृत्यु के कितने दिन बाद लुट्ट्न सिंह की
मृत्यु हुई थी?
(क) 5
से 6 दिन
(ख) 4
से 5 दिन
(ग) 3
से 4 दिन
(घ) 6
से 8 दिन
उत्तर – (ख) 4
से 5 दिन
प्रश्न 25 – लुट्ट्न सिंह ने अपनी अंतिम इच्छा क्या बताई थी?
(क) पीठ के बल सुलाने और अग्नि देते समय ढोलक
बजाने की
(ख) पेट के बल सुलाने और अग्नि देते समय ढोलक
न बजाने की
(ग) पेट के बल सुलाने और अग्नि देते समय ढोलक
बजाने की
(घ) पीठ के बल सुलाने और अग्नि देते समय ढोलक
न बजाने की
उत्तर – (ग) पेट के बल सुलाने और अग्नि देते समय ढोलक बजाने की
No comments:
Post a Comment