My Blog List

Thursday, October 21, 2021

कविता – एक गीत EK GEET दिन जल्दी जल्दी ढलता है DIN JALDI JALDI DHALTA HAI हरिवंश राय बच्चन

 

कविता – एक गीत  EK GEET


दिन जल्दी जल्दी ढलता है

DIN JALDI JALDI DHALTA HAI

MCQ QUE ANSWER

 हरिवंश राय बच्चन

कवि परिचय :- कवि हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर सन 1907 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एम०ए० की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा 1942-1952 ई० तक यहीं पर प्राध्यापक रहे। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से पी-एच०डी० की उपाधि प्राप्त की।वे आकाशवाणी के साहित्यिक कार्यक्रमों से संबंद्ध रहे और फिर विदेश मंत्रालय में हिंदी विशेषज्ञ रहे। उन्हें राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया। 1976 ई० में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से अलंकृत किया गया। ‘दो चट्टानें’ नामक रचना पर उन्हें साहित्य अकादमी ने भी पुरस्कृत किया। उनका निधन 2003 ई० में मुंबई में हुआ।

रचनाएँ-हरिवंश राय बच्चन की प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-

1.     काव्य-संग्रह-मधुशाला (1935), मधुबाला (1938), मधुकलश (1938), निशा-निमंत्रण, एकांत संगीत, आकुल-अंतर, मिलनयामिनी, सतरंगिणी, आरती और अंगारे, नए-पुराने झरोखे, टूटी-फूटी कड़ियाँ।

2.     आत्मकथा-क्या भूलें क्या याद करूं, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक।

3.     अनुवाद-हैमलेट, जनगीता, मैकबेथ।

4.     डायरी-प्रवासी की डायरी।

कविता का सार:-दिन जल्दी जल्दी ढलता है’ एक प्रेम-गीत है। इसमें प्रेम की व्याकुलता का वर्णन हुआ है। अपने प्रियजनों से मिलने की चाह में ही पथिक के पाँव तेज़-तेज़ चलने लगते हैं। पक्षियों के पंखों में फड़फड़ाहट भर आती है। परंतु कवि के जीवन में कोई प्रिय नहीं है जो उसकी प्रतीक्षा करे। इसलिए उसके कदम शिथिल हैं। जीवन में गति का संचार तो प्रेम के कारण ही हुआ करता है।

CCT BASE QUESTIONS  

1.       1. निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़ कर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :- (1x5=5)

हो जाए न पथ में रात कहीं

मंजिल भी तो है दूर नहीं-

यह सोच थका दिन का पंथी  भी जल्दी-जल्दी चलता है!

दिन जल्दी-जल्दी ढलता है!

1.   इस काव्यांश में रात होने की चिंता कौन कर रहा है?

(क)   मंजिल

(ख)   राहगीर

(ग)    पथ

(घ)    चिड़िया

उत्तर ख) राहगीर

2.       ‘पथ में रात न हो जाए’-इसके लिए पंथी क्या करता है?

(क) रात होने का इंतजार करता है

(ख) वहीं रुक जाने का प्रंबध करता है

(ग)   अपने कदम जल्दी-जल्दी बढाता है

(घ)   वापस अपने घर चला जाता है

उत्तर  ग ) अपने कदम जल्दी-जल्दी बढाता है 

3.     जल्दी-जल्दी में कौनसा अलंकार है?

(क) प्रश्न अलंकार

(ख) उपमा अलंकार

(ग)   रूपक अलंकार

(घ)   पुनरावृत्ति प्रकाश अलंकार

उत्तर  घ)  पुनरावृत्ति प्रकाश अलंकार

4.  पस्तुत काव्यांश में ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है पंक्ति में प्रतीक अर्थ क्या है?

(क) मंजिल ज्यादा दूर नहीं है

(ख) हमारा जीवन भी जल्दी-जल्दी ढलता जाता है

(ग)   रात जल्दी -जल्दी होती है

(घ)   रात को राहगीर रूक जाता है

उत्तर – ख)  हमारा जीवन भी जल्दी-जल्दी ढलता जाता है 

5.              5‘हो जाए न पथ में रात कहीं’ पंक्ति में ‘पथ शब्द का अर्थ है-

(क) राह

(ख) रात

(ग)  राहगीर

(घ)  मंजिल

उत्तर – क) राह

2. निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़ कर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :- (1x5=5)                                    

                 बच्चे प्रत्याशा में होंगे ,

               नीड़ों से झांक रहें होंगे –

              यह ध्यान परों में चिड़ियों के

                भरता कितनी चंचलता है !

               दिन जल्दी – जल्दी ढलता है ! 

1.     “दिन जल्दी-जल्दी ढलता है” के कवि कौन हैं ?

क)    आलोक धन्वा

ख)    हरिवंश राय बच्चन

ग)     सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

घ)     उमाशंकर जोशी

उत्तर ) हरिवंश राय बच्चन

 

2.     दिन ढलने के साथ ही बच्चे कहाँ से झाँक रहें होंगे |

क)    खिड़की से

ख)    छत्त से

ग)     दरवाजों से

घ)     नीड़ों से

उत्तर – घ ) नीड़ों से

3.      नीड़ों से झांक रहे बच्चों का ध्यान चिड़ियों के परों में क्या भरता है ?

क) शिथिलता

ख) व्याकुलता

ग) चंचलता

घ) सभी विकल्प सही हैं

उत्तर – ग) चंचलता

 4. ‘प्रत्याशाशब्द का अर्थ है?

          क)  इंतजार

          ख)  भूख

          ग)  नीड

          घ)  चिड़िया

उत्तर - क)  इंतजार

 5. ‘प्रत्याशा’ शब्द में उपसर्ग बताइए |

          क) आशा

          ख) प्रति 

           ग) प्र

           घ) प्रा

उत्तर -            ख) प्रति 

3. निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़ कर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :- (1x5=5)

मुझसे से मिलने को कौन विकल?

मैं होऊं किसके हित चंचल?

 यह प्रश्न शिथिल करता पद को, भरता उर में विह्वलता है

  दिन जल्दी-जल्दी ढलता है

1.   प्रस्तुत काव्यांश में विकल शब्द का अर्थ है-

(क)            पागल

(ख)            चंचल

(ग)              कवि

(घ)              बैचेन

उत्तर – घ)  बैचेन

 

2.   प्रस्तुत काव्यांश में कौन किसके लिए विकल नहीं है?

(क) चिड़िया अपने बच्चों के लिए

(ख)       कवि की प्रिया/ पत्नी कवि के लिए

(ग)         मंजिल राहगीर के लिए

(घ)        रात दिन के लिए

उत्तर – ख ) कवि की प्रिया/ पत्नी कवि के लिए

 

3.   ‘मैं होऊं किसके हित चंचल’ पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

(क)   रूपक

(ख)   यमक

(ग)     वक्रोक्ति

(घ)     प्रश्न अलंकार

(ङ)   उत्तर – घ )  प्रश्न अलंकार

 

4.   ‘भरता उर में विह्वलता है’ पंक्ति में ‘उर शब्द का अर्थ है-

(क)            राह

(ख)            मंजिल

(ग)        ह्रदय

(घ)        आँखें

(ङ)            उत्तर ग ) ह्रदय

 

5.   ‘विह्वलता शब्द का अर्थ है?

(क)             सुख

(ख)              दुःख

(ग)         नीरसता

(घ)         बैचेनी

(ङ)            उत्तर – ख )   दुःख 

कविता की विषय – वस्तु पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्न-उत्तर
MCQ QUE ANSWER PRASHN UTTAR

DIN JALDI JALDI DHALTA HAI

MCQ QUE ANSWER

प्रश्न 1. किसके बच्चे प्रत्याशा में हैं ?

  1. क)   कवि के
  2. ख)   चिड़िया के
  3. ग)     बाज के
  4. घ)     सभी विकल्प सही हैं

उत्तर – ख)  चिड़िया के

प्रश्न 2. कवि के मन में क्या आशंका है ?

  • क)   घर पहुँचने से पहले कहीं बारिश न आ जाए
  • ख)   घर पहुँचने से पहले कहीं रास्ता न भटक जाए
  • ग)     घर पहुँचने से पहले कहीं रात न हो जाए
  • घ)     कोई नहीं

उत्तर – ग ) घर पहुँचने से पहले कहीं रात न हो जाए

प्रश्न 3. कवि अपने आप से क्या प्रश्न करता है ?

  • क)   मुझे कोई पसंद क्यों नहीं करता
  • ख)   मुझ से मिलने के लिए कोई भी व्याकुल नहीं है
  • ग)     मैं कोई काम क्यों नहीं करता
  • घ)     मुझे कुछ अच्छा काम करना चाहिए

उत्तर – ख) मुझ से मिलने के लिए कोई भी व्याकुल नहीं है

प्रश्न 4. ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है पंक्ति में कौन स अलंकार है ?

क)   अनुप्रास

ख)   उपमा

ग)     यमक

घ)     पुनरुक्ति प्रकाश

उत्तर – घ ) पुनरुक्ति प्रकाश

 

प्रश्न 5. दिन जल्दी-जल्दी ढलने से क्या प्रेरणा मिलती है ?

क)   व्यक्ति सचेत हो जाता है

ख)   व्यक्ति में स्फूर्ति आ जाती है

ग)     व्यक्ति प्रत्येक कार्य शीघ्र पूरा कर लेना चाहता है

घ)     तीनों विकल्प सही हैं

उत्तर – घ) तीनों विकल्प सही हैं

 

प्रश्न 6. ‘एक गीत’ कविता में चिड़िया के बच्चे नीड़ों से क्यों झाँक रहे होंगे ?

क)   वे अपने माता -पिता की प्रतीक्षा कर रहे हैं |

ख)   वे अपने भाई-बहन की प्रतीक्षा कर रहें हैं |

ग)     वे उड़ने की प्रतीक्षा कर रहें हैं |

घ)     वे खतरा टलने की प्रतीक्षा कर रहें हैं |

उत्तर – क ) वे अपने माता -पिता की प्रतीक्षा कर रहे हैं |

 

प्रश्न 7. ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ – कथन  की आवृत्ति क्या संकेत करती है ?

क)   समय के रुकने का संकेत किया गया है |

ख)   समय के तेजी से व्यतीत होने का संकेत किया गया है |

ग)     समय रुक सा गया है |

घ)     समय व्यतीत कर पाना मुश्किल हो रहा है |

उत्तर – ख ) समय के तेजी से व्यतीत होने का संकेत किया गया है |

 

प्रश्न 8. पथ में होने वाली रात की आशंका से कौन भयभीत हो रहा है ?

क)   कारीगर

ख)   प्रेमी

ग)     थका पंथी

घ)     तपस्वी

उत्तर – ग ) थका पंथी

 

प्रश्न 9. ‘एक गीत’ कविता में समय को कैसा माना गया है ?

क)   स्थिर

ख)   भयानक

ग)     तीव्र

घ)     परिवर्तनशील

उत्तर – घ ) परिवर्तनशील

 

प्रश्न 10. दिन ढलने के साथ ही बच्चे कहाँ से झाँकने लगते हैं ?

क)   बादलों से

ख)   दरवाजों से

ग)     नीड़ों से

घ)     खेतों से

उत्तर – ग ) नीड़ों से

  

प्रश्न 11. ‘ एक गीत ‘ कविता के कवि कौन हैं ?

क)   हरिवंश राय बच्चन

ख)   आलोक धन्वा

ग)     कुँवर नारायण

घ)     महादेवी वर्मा

उत्तर – क ) हरिवंश राय बच्चन

 

प्रश्न 12. ‘ एक गीत ‘ कविता में कवि ने क्या अभिव्यक्त किया है ?

क)   समाज और राष्ट्र का विकास

ख)   भारतीय परंपरा

ग)     भारतीय कला और सौन्दर्य

घ)     अपने जीवन के अकेलेपन की कुंठा

उत्तर – घ ) अपने जीवन के अकेलेपन की कुंठा

 

प्रश्न 13. ‘ दिन जल्दी – जल्दी ढलता है ‘ – की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है ?

क)   गेयता

ख)   सरलता

ग)     विरोधाभास

घ)     शीतलता

उत्तर – क ) गेयता

 

प्रश्न 14. दिन जल्दी- जल्दी ढलता है – किस तथ्य की ओर संकेत करता है ?

क)   संसार में सुख और दुख दोनों रहते हैं

ख)   यह संसार स्वार्थी है

ग)     इस संसार में कई तरह के लोग रहते हैं

घ)     जीवन का समय बहुत जल्दी निकल जाता है

उत्तर – घ) जीवन का समय बहुत जल्दी निकल जाता है

 

प्रश्न 15. ‘मुझ से मिलने को कौन विकल ? मैं होऊँ किसके हित चंचल ?’ इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

क)   विरोधाभास अलंकार

ख)   प्रश्न अलंकार

ग)     अनुप्रास अलंकार

घ)     उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर ख ) प्रश्न अलंकार

 

CCT BASE QUESTIONS  


DIN JALDI JALDI DHALTA HAI

MCQ ANSWER

1.  एक गीत (दिन जल्दी -जल्दी ढ़लता है)

 

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

पद-1

पद-2

पद-3

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1

1

1

1

6

11

2

2

2

2

7

12

3

3

3

3

8

13

3

3

3

3

9

14

5

5

5

5

10

15

 

No comments:

Post a Comment

लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप

  ( ख) लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप HINDI STUDY CLASS लक्ष्मण मूर्छा व राम का विलाप की व्याख्या -   दोहा – तव प्रताप उर राखि प्रभु , जैह...