My Blog List

Tuesday, November 9, 2021

CLASS XII कविता के बहाने KAVUITA KE BAHANE


2.कविता के बहाने KAVITA KE BAHANE




जीवन परिचय-कुंवर नारायण आधुनिक हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर हैं। इनका जन्म 19 सितंबर, सन 1927 को फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई थी। विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। इन्होंने अनेक देशों की यात्रा की है। कुंवर नारायण ने सन 1950 के आस-पास काव्य-लेखन की शुरुआत की। इन्होंने चिंतनपरक लेख, कहानियाँ सिनेमा और अन्य कलाओं पर समीक्षाएँ भी लिखी हैं। इन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है; जैसे-कबीर सम्मान, व्यास सम्मान, लोहिया सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार तथा केरल का कुमारन आशान पुरस्कार आदि।

रचनाएँ-ये ‘तीसरे सप्तक’ के प्रमुख कवि हैं। इनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-

1. काव्य-संग्रह-चक्रव्यूह (1956), परिवेश : हम तुम, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों।

2. प्रबंध-काव्य-आत्मजयी।

3. कहानी-संग्रह-आकारों के आस-पास।

4. समीक्षा-आज और आज से पहले।

5. सामान्य—मेरे साक्षात्कार।



सार-यह कविता एक यात्रा है जो चिड़िया, फूल से लेकर बच्चे तक की है। एक ओर प्रकृति है दूसरी ओर भविष्य की ओर कदम बढ़ाता बच्चा। कवि कहता है कि चिड़िया की उड़ान की सीमा है, फूल के खिलने के साथ उसकी परिणति निश्चित है, लेकिन बच्चे के सपने असीम हैं। बच्चों के खेल में किसी प्रकार की सीमा का कोई स्थान नहीं होता। कविता भी शब्दों का खेल है और शब्दों के इस खेल में जड़, चेतन, अतीत, वर्तमान और भविष्य-सभी उपकरण मात्र हैं। इसीलिए जहाँ कहीं रचनात्मक ऊर्जा होगी, वहाँ सीमाओं के बंधन खुद-ब-खुद टूट जाते हैं। वह सीमा चाहे घर की हो, भाषा की हो या समय की ही क्यों न हो।


1. निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़ कर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :- (1x5=5)

कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने

कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने

बाहर – भीतर

इस घर, उस घर

कविता के पंख लगा उड़ने के माने

चिड़िया क्या जाने ?

1. ‘कविता के बहाने’ कविता के कवि कौन हैं ?

क) कुँवर नारायण

ख) कुँवर प्रसाद

ग) कुँवर सिंह

घ) रघुवीर सहाय

2. कविता किसके बहाने एक उड़ान है ?

क) अतीत

ख) बालक

ग) चिड़िया

घ) पतंग

3. इस कविता में किस शैली का प्रयोग किया गया है ?

क) प्रश्न शैली

ख) आत्मकथात्मक शैली

ग) दोनों विकल्प सही हैं

घ) दोनों विकल्प गलत हैं

4. ‘इस घर, उस घर’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

क) मानवीकरण

ख) अनुप्रास

ग) प्रश्न अलंकार

घ) कोई भी नहीं

5. कविता में किस भाषा का प्रयोग किया गया है ?

क) संस्कृतनिष्ठ भाषा

ख) खड़ी बोली हिन्दी

ग) अवधी

घ) ब्रज

1. निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़ कर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :- (1x5=5)

कविता एक खिलना है फूलों के बहाने

कविता का खिलना भला फूल क्या जाने !

बाहर – भीतर

इस घर, उस घर

बिना मुरझाए महकने के माने

फूल क्या जाने ?

1. कविता फूलों के बहाने क्या है ?

क) गिनना

ख) खिलना

ग) मुरझाना

घ) महकना

2. कविता की तुलना किसके साथ की गई है ?

क) कवि के साथ

ख) हवा के साथ

ग) फूल के साथ

घ) विचारों के साथ

3. कविता के खिलने का क्या अर्थ है ?

क) समाप्त हो जाना

ख) नए भाव और अर्थ ग्रहण करके विकसित होना

ग) अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना

घ) कोई नहीं

4. कविता में किस शैली का प्रयोग किया गया है ?

क) प्रश्न शैली

ख) वर्णनात्मक शैली

ग) आत्मकथात्मक शैली

घ) तीनों विकल्प सही हैं

5. ‘कविता के बहाने’ कविता के अनुसार बिना मुरझाए कौन महकता है ?

क) बच्चे

ख) फूल

ग) फल

घ) कविता


3. कविता की विषय – वस्तु पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्न-उत्तर


1. कविता के अनुसार कविता की उड़ान को कौन जान नहीं सकता ?

क) रसिक व्यक्ति

ख) चिड़िया

ग) कवि

घ) समीक्षक

2. ‘कविता के पंख लगा उड़ने के माने’ का क्या तात्पर्य है ?

क) व्यर्थ लिखना

ख) शब्द-अर्थ में विसंगति

ग) कल्पना करना

घ) स्पष्ट लेखन



3. कविता किसका खेल है ?

क) बच्चों का खेल

ख) चिड़िया का खेल

ग) शब्दों का खेल

घ) फूलों का

4. ‘सब घर एक कर देने का क्या आशय है’-

क) तोड़ – फोड़ करना

ख) शोर मचाना

ग) भेद-भाव समाप्त कर देना

घ) सीमा में रहना

5. कविता की शक्ति दिखाने के लिए कवि ने क्या-क्या उदाहरण दिए हैं ?

क) चिड़िया की उड़ान

ख) फूलों का खिलना

ग) बच्चों का खेलना

घ) उपर्युक्त सभी

6. कविता के संदर्भ में बिना मुरझाए महकने के क्या माने होते हैं ?

क) कविता फूल की तरह मुरझा जाती है |

ख) फूल कविता से अधिक महकता है |

ग) कविता को महकना नहीं आता

घ) कविता अपनी महक को अनंत काल के लिए बिखेरती रहती है |

7. “कविता के बहाने” कविता हमें अवसर देती है –

क) कविता की अपार संभावनाओं को टटोलने का

ख) कविता की कमियों को ढूँढने का

ग) कविता को जटिल बनाने का

घ) कविता के बढ़ते प्रभाव को जानने का

8. चिड़िया और कविता की उड़ान के संबंध में सही कथन नहीं है-

क) चिड़िया की उड़ान असीमित होती है |

ख) चिड़िया की उड़ान सीमित होती है |

ग) कविता की उड़ान असीमित होती है

घ) कोई नहीं

9. ‘कविता के बहाने’ कृति के रचनाकार का क्या नाम है ?

क) कुँवर सिंह

ख) रघुवीर सहाय

ग) कुँवर नारायण

घ) आलोक श्रीवास्तव

10. इस कविता के अनुसार सभी घरों को एक कर देना कौन जानता है ?

क) बुजुर्ग

ख) परिवार

ग) अध्यापक

घ) बच्चा


11. ‘बिना मुरझाए महकने के माने’ पंक्ति में कौन स अलंकार है ?

क) उपमा

ख) अनुप्रास

ग) यमक

घ) उत्प्रेक्षा

12. ‘बच्चों के बहाने’ में कौन सा अलंकार है ?

क) श्लेष

ख) उपमा

ग) रुपक

घ) अनुप्रास

13. चिड़िया की उड़ान कैसी है ?

क) काल्पनिक

ख) सीमित

ग) असीमित

घ) सभी विकल्प सही हैं

14. कविता में किसका महत्व बताया गया है ?

क) चिड़िया की उड़ान का

ख) फूल के खिलने का

ग) बच्चों के खेल का

घ) रचनात्मक ऊर्जा या सृजन शक्ति का

15. ‘कविता का बहाने’ कविता में कविता की तुलना किसके साथ की गई है ?

क) चिड़िया

ख) फूल

ग) बच्चे

घ) उपर्युक्त सभी


कविता के बहाने


प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर

प्रश्न

उत्तर


पद-1

पद-2

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


1



1



1



6



11




2



2



2



7



12




3



3



3



8



13




3



3



3



9



14




5



5



5



10



15






No comments:

Post a Comment

लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप

  ( ख) लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप HINDI STUDY CLASS लक्ष्मण मूर्छा व राम का विलाप की व्याख्या -   दोहा – तव प्रताप उर राखि प्रभु , जैह...